मेरठ। लोक सभा चुनाव 2019 की मतगणना चल रही है। मेरठ-हापुड़ लोक सभा सीट पर दोपहर एक बजे भाजपा के प्रत्याशी राजेंद्र अग्रवाल 2,48,615 वोटों के साथ पहले स्थान पर हैं। गठबंधन प्रत्याशी याकूब कुरैशी 2,40,116 दूसरे स्थान पर आैर कांग्रेस प्रत्याशी हरेंद्र अग्रवाल 14,593 तीसरे स्थान पर हैं। यहां कांग्रेस प्रत्याशी को बहुत ज्यादा वोट मिलने के आसार भी कम है, क्योंकि मुख्य मुकाबला भाजपा आैर गठबंधन प्रत्याशी के बीच ही है। सूत्रों की मानें तो मेरठ-हापुड़ सीट पर कांग्रेस की इस स्थिति के पीछे कांग्रेस हार्इकमान की रणनीति मानी जा रही है, जिसमें मेरठ जैसी महत्वपूर्ण सीट पर कांग्रेस का कोर्इ स्टार प्रचारक यहां नहीं पहुंचा था, जबकि प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार शुरू होने से पहले मेरठ के हाॅस्पिटल में उपचार करा रहे भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर का हालचाल लेने पहुंच गर्इ थी।