29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Meerut / उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पक्की करने को प्रियंका गांधी ने बनाया ऐसा मास्टर प्लान

उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पक्की करने को प्रियंका गांधी ने बनाया ऐसा मास्टर प्लान

Highlights प्रियंका गांधी ने यूपी के पूर्व सांसद और विधायकों के साथ की बैठक यूपी कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कई बिन्दुओं पर चर्चा पूर्वी के साथ वेस्ट यूपी को मजबूत करने में जुटी प्रियंका गांधी  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 11 Sep 2019, 3:06 PM IST

meerut

मेरठ। लोक सभा चुनाव 2019 में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद कांग्रेस हाईकमान में चिंता की लकीरें हैं। यही वजह है कि यूपी में पार्टी को मजबूत करने के लिए तरह-तरह की कोशिशें चल रही हैं। यूपी में कांग्रेस की प्रभारी के तौर पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का नाम चर्चाओं में है, तो इसकी वजह साफ है। प्रियंका यूपी में कांग्रेस को मजबूत देखना चाहती हैं। गुपचुप तरीके से प्रियंका गांधी इस पर काम भी कर रही हैं, तभी उनके यूपी प्रभारी बनाए जाने की चर्चाओं को बल मिला है। पार्टी सूत्रों की मानें तो प्रियंका गांधी ने साफ कह दिया है कि यूपी में कांग्रेस को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। इसी को लेकर उन्होंने पिछले दिनों यूपी कांग्रेस के पूर्व सांसदों व विधायकों की बैठक बुलाई थी, इसमें उन्होंने प्रदेश कांग्रेस को मजबूत करने की रणनीति बनाई।

यह भी पढ़ेंः क्रिकेट के विवाद में पूर्व सांसद के भाई और बेटे की फायरिंग से दो घायल, क्षेत्र में दहशत, फोर्स तैनात

पूर्व अध्यक्षों व पदाधिकारियों की ढूंढ़

पार्टी सूत्रों की मानें तो दिल्ली में हुई यूपी के पूर्व सांसदों व विधायकों के साथ प्रियंका गांधी ने इनसे पार्टी के उन नेताओं व कार्यकर्ताओं को ढूंढ़कर लाने के लिए कहा है, जो आठ से दस साल पहले तक एनएसयूआई, कांग्रेस सेवा दल, यूथ व अन्य प्रकोष्ठों के अध्यक्ष या उनकी कार्यकारिणी में शामिल रहे थे। यूपी में जिलास्तर पर इसकी ढूंढ़ मचवायी जा रही है। सूत्रों की मानें तो इनमें से कई ऐसे हैं, जिन्होंने या तो कांग्रेस छोड़ दी है या अन्य पार्टियों का दामन थाम लिया है। सूत्र बताते हैं कि पार्टी के पुराने यूथ कार्यकर्ताओं को हर हाल में ढूंढ़कर लाने के लिए कहा है। प्रियंका गांधी ने साफ कहा है कि इन्हें मौका दिया जाएगा और पुराने मठाधीशों को किनारे किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः पलायन के लिए चर्चित रहे इस क्षेत्र से अब हुआ युवती का अपहरण, सांप्रदायिक तनाव

मठाधीशों का होगा पत्ता साफ

पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रियंका गांधी ने अब तक की कवायद में ये तो साफ कर दिया है कि पार्टी के कर्मठ चेहरों को आगे लाया जाएगा और पार्टी में वर्षों से बने मठाधीशों को किनारे किया जाएगा। ऐसे कार्यकर्ताओं को पार्टी में अच्छी पोजीशन दी जाएगी, जो सड़क पर रहे हैं और कांग्रेस को जोड़ने का काम करेंगे।