पीवीवीएनएल के अंतर्गत वेस्ट यूपी के 14 जनपद आते हैं। इन जनपदों में 10 किलोवाट से ज्यादा विद्युत भार के कनेक्शनों में गड़बड़ी की काफी शिकायतें मिल रही थी, क्योंकि प्रति कनेक्शन करीब 50 हजार रुपये का प्रतिमाह बिल आना चाहिए, लेकिन उतना राजस्व पीवीवीएनएल को नहीं मिल रहा था। इसी को देखते हुए एमडी आशुतोष निरंजन ने हाई वोल्टेज सेल तैयार की थी। इस सेल का काम बड़े कनेक्शन के मीटरों की जांच, सही बिल और इनसे बकाया राशि वसूलना है। सेल ने जब छापेमारी अभियान शुरू किया तो 10 किलोवाट से ज्यादा विद्युत भार वाले कनेक्शनों में मीटर टेंपरिंग के मामले पकड़े गए। साथ ही बड़े उपभोक्ता मीटर रीडर से सेटिंग करके बिजली का बिल कम बनवा रहे थे। मीटर टेंपरिंग के एक हजार मामले अभी तक पकड़ में आ चुके हैं।