31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब बड़े बिजली चोरों पर शिकंजे की बारी, विभाग ने की है यह बड़ी तैयारी

पीवीवीएनएल के अंतर्गत 14 जनपदों में चलेगा यह अभियान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 13 Jul 2018, 2:12 PM IST

meerut

अब बड़े बिजली चोरी पर कसेगा शिकंजा, विभाग ने की है यह बड़ी तैयारी

मेरठ। वेस्ट यूपी में बिजली चोरी रोकने के लिए पीवीवीएनएल ने अभियान चला रखा है। इस अभियान के अंतर्गत विभाग को बड़ी सफलता मिली है। इसमें लाखों का राजस्व हासिल किए जाने के बाद बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ एफआर्इआर भी दर्ज करार्इ गर्इ है। पीवीवीएनएल एमडी आशुतोष निरंजन ने कहा है कि अब वेस्ट यूपी के 14 जनपदों में बड़े संजोजनों में बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान शुरू किया जा रहा है। जो बड़े स्थानों पर बिजली चोरी कर रहे हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवार्इ की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः इस तरह रिमोट कंट्रोल से घरों में की गर्इ 30 करोड़ की बिजली चोरी

एंटी थेफ्ट सेल में छह टीमें गठित

विद्युत चोरी पर प्रभावी नियन्त्रण के लिए डिस्काम स्तर पर एंटी थेफ्ट सेल का गठन किया गया है। यह सेल मुख्यालय द्वारा दिये इनपुट के आधार पर औचक छापा डालकर संदिग्ध संयोजनों को चेक करेगा। एंटी थेफ्ट सेल के अंतर्गत छह टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम के साथ तकनीकी टीम में एक अधिशासी अभियन्ता (परीक्षण), एक सहायक अभियन्ता (मीटर) एवं एक प्रभावी निरीक्षक को भी शामिल किया गया है। तकनीकी टीम मीटर की सील तोड़कर जांच करने के लिए अधिकृत होगी। पीवीवीएनएल के आशुतोष निरंजन ने बताया कि बड़े संयोजनों को चेक करने का अभियान गाजियाबाद क्षेत्र से शुरू कर दिया गया है आैर इसमें 13 संयोजनों में से चार संयोजनों पर अनियमितता पायी गर्इ है, इनके खिलाफ कड़ी कार्रवार्इ की गर्इ है।

यह भी पढ़ेंः कांवड़ यात्रा इस तारीख से हो जाएगी शुरू, शासन आैर प्रशासन की इस बार हैं ये विशेष तैयारियां

अभियान में अफसर शिथिलता न बरतें

पीवीवीएनएल एमडी ने अफसरों को निर्देश दिए हैं कि बिजली चोरी रोकने के लिए प्रवर्तन दल, विभागीय अफसर व कर्मचारी बिजली चोरों के खिलाफ सूझबूझ के साथ निरीक्षण आैर पकड़े जाने पर कार्रवार्इ करें। इस मामले में यदि उन्होंने शिथिलता बरती तो टीमों के सदस्यों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवार्इ की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः क्रिकेटर मोहम्मद शमी को मुश्किल के दौर से उबारेंगी मेरठ की ये चीजें

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश