भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री आयुष पंवार ने परिवहन मंत्री अशोक कटारिया के स्वागत में विश्वविद्यालय के गेट पर 28 अगस्त को कार्यक्रम रखा। मंत्री के आने से पहले ही यहां फायरिंग हुई और हंगामा हुआ। इसमें दो छात्रों मनीष व शानू को पैर में गोली लगी थी। मामले में आशू काजला उर्फ आशीष, कादिर, सागर चैधरी, दीपक पंवार व आदित्य तोमर पर गोली मारने का आरोप लगा था। घायलों की ओर से नामजद रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई। 29 अगस्त की सुबह उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सदस्य व भाजपा नेता कुंवर बासित अली कई लोगों के साथ आरोपी कादिर को लेकर सिविल लाइन थाने पहुंचे और उसे पुलिस को दे दिया।