दरअसल, गत शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मेरठ में कई जगह हिंसक प्रदर्शन हुआ। जिसमें जमकर पथराव और फायरिंग भी हुई। वहीं पुलिस ने भीड़ को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज भी किया। इस दौरान भूमिया पुल और हापुड़ रोड़ पर चार लोगों की मौत भी हुई। जिनके परिवारों से मिलने के लिए राहुल गांधी व प्रियंका गांधी करीब 14-15 गाड़ियों के काफिले के साथ मेरठ पहुंचे।