कारी अफ्फान ने कहा कि हिंसा में कुछ ऐसे लोग शामिल थे। जिनके कारण बेकसूर लोगों के नाम भी सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम हिंसा भड़काने वालों के साथ नहीं हैं, लेकिन इसके नाम पर किसी निर्दोष को फंसाया जाता है तो यह हम नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने आगजनी की है या तोडफ़ोड़ की है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इससे हमें कोई ऐतराज नहीं है। इस पर एसएसपी ने आश्वासन दिया कि किसी निर्दोष व्यक्ति को जेल नहीं भेजा जाएगा। बवालियों की गिरफ्तारी पहले बताकर की जाएगी।