मेरठ। नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) के विरोध में शुक्रवार की दोपहर को मेरठ में जमकर बवाल हुआ। हापुड़ रोड पर हजारों की संख्या में भीड़ ने तोडफ़ोड़, पथराव, आगजनी और फायरिंग की थी। उस समय किसी को ये अंदेशा नहीं था कि हापुड़ रोड और लिसाड़ी गेट इलाकों में क्या होने जा रहा है। हापुड़ रोड पर ज्यादा बवाल मचा। शाम चार बजे के आसपास इस्लामाबाद पुलिस चौकी के पास आरएएफ (RAF) के जवान भी तैनात थे। इसमें सब-इंस्पेक्टर वीडी शुक्ला, जवान अनुज कुमार और बलजीत कौर मौजूद थे।