31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस जनपद में बारिश ने मचायी तीन दिन में तबाही, 150 से ज्यादा मकानों पर आफत, आठ की दबकर हुर्इ मौत

जिला प्रशासन आर्थिक राहत देने के लिए जनपद में आंकड़े जुटा रहा  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 29 Jul 2018, 9:23 PM IST

meerut

यूपी के इस जनपद में बारिश ने मचायी तीन दिन में तबाही, 150 से ज्यादा मकानों पर आफत, आठ की दबकर हुर्इ मौत

मेरठ। गुरुवार से शनिवार तक जनपद में हुर्इ भारी बारिश के चलते बहुत नुकसान हुआ है। यहां तेज बारिश पहले भी हुर्इ है, लेकिन इस बार जैसी तबाही हुर्इ है, वैसी कभी नहीं हुर्इ। तीन दिन की बारिश ने शहर से लेकर गांव तक लोगों को मुश्किल में डाला। इस लगातार मूसलाधार बारिश के दौरान 150 से ज्यादा मकान पूरी तरह व आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस तेज बारिश के दौरान कर्इ जगह पेड़ गिरे, साथ ही कर्इ पशु भी घायल हो गए। परतापुर में 20 फुट भरे बारिश के पानी में स्कूल की बस डूब गर्इ, यह गनीमत रही कि सभी 22 बच्चे सुरक्षित निकाल लिए गए, जबकि अगले दिन एक बालक की डूबकर मौत हो गर्इ। तीन दिन की बारिश में एेसी तबाही मेरठ जनपद में कभी नहीं दिखी। हालांकि जिला प्रशासन अब जान-माल के नुकसान की गिनती करके आर्थिक मदद का आश्वासन दे रहा है।

यह भी पढ़ेंः यहां पुरानी आैर जर्जर इमारतों को खाली कराने के लिए जारी किया गया अलर्ट

तीन दिन की बारिश में हुर्इ आठ मौत

तीन दिन की बारिश में शहर आैर ग्रामीण क्षेत्र के मकानों पर ज्यादा आफत रही। इनकी छत आैर दीवार गिरने से जनपद में आठ लोगों की मौत हुर्इ। मेरठ तहसील के गांव आलमगीरपुर का चंद्रपाल, गांव पिठोलकर की नन्ही, गांव खेड़ा की विनिता और उसकी पुत्री गुड़िया, गांव सैनी की रामवीरी, घोसीपुर की प्यारी, जई की सुमैया व अमजद की आफत की बारिश में मौत हो गर्इ, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लिसाड़ी क्षेत्र के लोगों ने लिसाड़ी रोड पर जाम लगाकर हंगामा भी किया, लोगों का कहना है कि नगर निगम के अफसर कुछ भी नहीं कर रहे, जबकि शहर में घर जलभराव के कारण धंस रहे हैं आैर लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

यह भी देखेंः बारिश से दिल्ली NCR के कई इलाकों में सड़कों पर उफनती नदी जैसे हालात और घरों में घुसा पानी

बारिश से इनको भी हुआ नुकसान

शहर में लिसाड़ी गेट के लखीपुरा में शुमेएला के मकान की छत गिर गर्इ, उसका पैर टूट गया। समर गार्डन कालोनी में नसीम के मकान के एक कमरे की कच्ची छत गिर गई। उमर गार्डन कालोनी में भूरे के मकान की छत गिर गई। इससे पुत्र इस्माईल चोटिल हो गया। लिसाडी गेट थाना क्षेत्र में जलभराव के कारण न्यू इस्लामनगर, लखीपुरा व श्यामनगर में कई मकानों में दरार आ गई। यहां के लोगों का कहना है कि उनके मकान कब गिर जाएं, कोर्इ भरोसा नहीं। सरधना तहसील में 99 कच्चे और 13 पक्के आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए। साथ ही 17 कच्चे और 4 पक्के भवन पूरी तरह गिर गये। मवाना तहसील में नौ मकान पूरी तरह व आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।

यह भी पढ़ेंः बारिश के पानी में डूबी बच्चों से भरी स्कूल की बस, मच गया हड़कंप, फिर चीख-पुका

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश