31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस शहर में रमजान को लेकर रहेगी कड़ी सुरक्षा, बनाया गया पूरा प्लान

शहर के विभिन्न इलाकों में होगी पीएसी आैर आरएएफ की तैनाती
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 16 May 2018, 4:26 PM IST

meerut

मेरठ। रमजान के महीने में इस बार कड़ी सुरक्षा को लेकर पूरा प्लान बनाया गया है। शहर के कर्इ संवेदनशील इलाकों में विशेष सुरक्षा रहेगी। इस संबंध में एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने अपने अधीनस्थों अफसरों व सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं। र्इद तक ये शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा रखेंगे, साथ ही समय-समय पर शांति समिति के साथ बैठक करेंगे। रमजान महीने की शुरुआत 17 मर्इ से शुरू हो रही।

यह भी पढ़ेंः इस जनपद में भीम आर्मी की तरह एक आैर सेना खड़ी करने की थी तैयारी

यह भी पढ़ेंः एनसीआर में तीसरे स्थान पर रहे खुशांक ने इन चीजों से परहेज किया, जानिए मेरठ के इस टाॅपर से

रमजान को लेकर हुर्इ बैठक

पुलिस लाइन में डीएम अनिल ढींगरा ने एसएसपी व अन्य अफसरों के साथ बैठक की। इसमें शहर के संवेदनशील इलाकों व मुख्य मस्जिदों के आसपास सुरक्षा बढ़ाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। शहर में लालकुर्ती, कोतवाली, देहलीगेट, तीरगरान, भूमिया का पुल, हापुड़ अड्डा, रेलवे रोड, गाेलाबढ़, मछेरान, इंदिरा चौक, पूर्वा शेखलाल समेत 24 स्थानों पर कड़ी सुरक्षा रहेगी। साथ ही मिश्रित आबादी वाले कस्बों आैर गांवों की सूची भी तैयार की जा रही है। शहर की मुख्य मस्जिदों में तराबीह व शबीना के दौर के चलते इमलियान, गोला कुआं, कोतवाली रोड, लिसाड़ी रोड, शाही जामा मस्जिद , छीपी टैंक समेत कर्इ स्थानों पर कड़ी सुरक्षा रहेगी। पुलिस के साथ पीएसी आैर आरएएफ की भी तैनाती होगी।

यह भी पढ़ेंः सीएम योगी के खिलाफ कांग्रेसियों ने खोला मोर्चा, कही इतनी बड़ी बातें

विशेष सफार्इ के दिए निर्देश

नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान ने कैंप कार्यालय में बैठक सफार्इ निरीक्षकों को निर्देश दिए कि रमजान माह में विशेष सफार्इ अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान गंदगी मिलने पर निरक्षकों के खिलाफ कार्रवार्इ की जाएगी। महापौर सुनीता वर्मा ने भी रमजान में विशेष सफार्इ व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। साथ ही शहर में पानी आैर लाइट व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा है।

यह भी पढ़ेंः कर्नाटक के चुनाव परिणाम पर इस भाजपा सांसद ने राहुल आैर कांग्रेस के लिए कह दी बड़ी बात

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश