मेरठ। दुष्कर्म की पीड़िता के भाई को जेल भेजे जाने के बाद इस प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। पीड़ित महिला ने अपने साथ हुई घटना की सारी बातें बताते हुए वीडियो, आॅडियो और अश्लील चैट जारी कर दिए। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस आरोपी का साथ दे रही है, यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह अफसरों की चैखट पर आत्मदाह कर लेगी। मामले की गंभीरता देखते हुए एसएसपी अजय साहनी ने जांच के निर्देश दिए हैं।