
पहले पिता को दूध में नशीला पदार्थ पिलाकर किया बेहोश फिर युवकों ने दो सगी बहनों के संग कर दिया ऐसा कांड
मेरठ. मेरठ जिले में गैंगरेप के मामले आए दिन समाचार पत्रों की सुर्खिया बन रहे हैं। अभी दौराला में किशोरी का अपहरण कर उससे गैंगरेप का मामला शांत नहीं हुआ था कि सरधना में भी दो युवकों ने एक घर मे घुसकर पहले तो किशोरी बहनों के पिता को दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और जब वह बेहोश हो गया तो दोनों युवकों ने किशोरी बहनों के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दे डाला। मामले की शिकायत थाने में की गई तो पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति के अनुसार शुक्रवार की रात करीब 11 बजे गांव के रहने वाले तालिब और वहाब उसके घर ठंडा दूध लेकर आए थे। आरोप है कि युवकों ने उसे दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। किशोरियों का पिता दूध पीते ही बेहोश हो गया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने घर में अकेली उसकी 14 व 16 वर्षीय पुत्रियों के साथ गैंगरेप किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सुबह पिता के होश में आने पर किशोरियों ने घटना की जानकारी अपने पिता को दी तो हड़कंप मच गया।
मंदिर में नाग-नागिन को इस रूप में देख सैकड़ों लोग रह गए दंग, आप भी दबा लेंगे दांतों तले उंगलियां, देखें वीडियो-
उन्होंने घटना को गांव के बुजुर्ग लोगों के सामने रखा। बताया जाता है कि शनिवार को पूरे दिन इस प्रकरण को लेकर दोनों पक्षों के बीच गांव के बड़े-बुर्जुगों के साथ पंचायत चलती रही, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। रविवार को पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देते हुए गैंगरेप और पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज करा दिया। सोमवार को पुलिस ने आरोपी तालिब पुत्र यामीन और वहाब पुत्र रशीद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
भाजपा सरकार में अाया अनोखा फरमान, घर में कुत्ता दिखा तो भरने पड़ेंगे इतने हजार
Published on:
5 Jun 2018, 10:01 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.