1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

त्योहार के दिन धार्मिल स्थल पर आठ साल की बच्ची से रेप, लोगों ने किया जमकर हंगामा

लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 23 Aug 2018, 1:32 PM IST

meerut

त्योहार के दिन धार्मिल स्थल पर आठ साल की बच्ची से रेप, लोगों ने किया जमकर हंगामा

मेरठ। मेरठ जिले में आधी आबादी के खिलाफ अपराधों का ग्राफ बढता जा रहा है। कहीं छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा को जला दिया जाता है तो कहीं छेड़छाड़ के विरोध में किशोरी के पिता की हत्या कर दी जाती थी। ईद के पाक मौके पर भी दरिंदगी दिखाने वाले बाज नहीं आए। आठ साल की बच्ची को धर्मिक स्थल में ले जाकर दुष्कर्म की शर्मनाक घटना को अंजाम दिया गया। मामला थाना नौचंदी क्षेत्र से जुड़ा हुआ हैै। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी धुनाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया। गौरतलब है कि आरोपी पहले भी सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास कर चुका है। उस समय भी पुलिस को आरोपी सौंपा गया था, लेकिन पुलिस ने कोई कठोर कार्रवाई नहीं की। अगर पुलिस उस समय आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करती तो आठ साल की बच्ची दुष्कर्म का शिकार होने से बच जाती। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को पकड़ लिया। कालोनी के लोगों ने थाने पर पहुंचकर हंगामा किया।

यह भी पढ़ेंः मंद बुद्धि बच्ची से रेप के मामले में पुलिस का यह 'खेल' आया सामने, हर कोर्इ रह गया दंग

बच्ची को अकेला देखकर धार्मिकस्थल ले गया

कालोनी के रहने वाले एक व्यक्ति की गाजियाबाद जनपद के लोनी में मोबाइल की दुकान है। वह ईद उल अजहा के मद्देनजर मेरठ स्थित अपने पैतृक आवास पर आया था। बच्ची के चाचा ने बताया कि बुधवार को ईद के मौके पर दोपहर सभी लोग नमाज पढ़ने के लिए अलग-अलग मस्जिद में गए हुए थे। कालोनी का ही रहने वाला कल्लू ठेकेदार का बेटा शाहिद उसकी भतीजी को बहकाकर कालोनी के ही एक धार्मिकस्थल की छत पर ले गया। परिजनों का आरोप है कि आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। मौके पर पहुंचे कुछ लोगों ने बच्ची को बदहवास हालत में देखा तो वह उसे घर लेकर पहुंचे। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। पुलिस ने लोगाें से उसे बामुश्किल छुड़ाया।

यह भी देखेंः यूपी के इस शहर में फैली जातीय हिंसा, अब तक एक युवक की मौत और दर्जनों घायल

दुष्कर्म की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित शाहिद को पकड़ लिया। वहीं दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि मेडिकल में बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। तहरीर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर, पीड़ित परिजनों का कहना है कि पुलिस आरोपित को बचाने का प्रयास कर रही है। नौचंदी एसओ बृजेश कुमार ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश