31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस शहर में रैपिड रेल की फिर बाधा पार, 90 किलोमीटर का सफर कराएगी 62 मिनट में!

पहले चरण का काम शुरू करने के लिए मिली हरी झंडी  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 6 May 2018, 6:36 PM IST

meerut

मेरठ। रैपिड रेल चलने की लगातार बाधा पार हो रही है। बहुप्रतीक्षित योजना पर लाखों लोगों की नजर है, क्योंकि यही वह ट्रेन है, जो 90 किलोमीटर का सफर उन्हें 62 मिनट में पूरा कराएगी आैर वह भी बिना धूल-धुएं के, इसलिए रैपिड रेल का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके पहले चरण का काम शुरू करने के लिए हरी झंडी मिल चुकी है। संभवतः इस पर काम जुलार्इ में शुरू होगा। अब रैपिड रेल ने एक आैर बाधा पार कर ली है, यह लोगों के लिए राहत की बात है।

यह भी पढ़ेंः 100 करोड़ के कर्जदार की सम्पत्ति की नीलामी इतने में हुर्इ कि किसी का भी कर्जा नहीं उतर सकता!

यह भी पढ़ेंः मैं माेनू जाट, सेठ मुझे 20 पेटी की जरूरत आन पड़ी है, पुलिस को मत बताना, नहीं तो...

पीडब्ल्यूडी की मिली एनआेसी

मेरठ से दिल्ली के बीच 90 किलोमीटर के सफर के लिए रैपिड रेल ने एक बाधा पार कर ली है। यह है लोक निर्माण विभाग की एनआेसी। पीडब्ल्यूडी ने रैपिड रेल ट्रांसपोर्ट सिस्टम को एनआेसी दी दे दी है। गाजियाबाद से दुहार्इ तक के ट्रैक पिलर व अन्य कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गर्इ है, जबकि इस पहले चरण के लिए नगर निगम न250 पोल हटाने का काम भी शुरू कर दिया है। पीडब्ल्यूडी की एनआेसी को सबसे महत्वपूर्ण माना जा रहा था, अब उसकी एनआेसी मिलने के बाद रैपिड रेड का काम आसान होने की उम्मीद की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः हत्या करने के बाद छुपने जा रहे थे, योगी की पुलिस ने धर दबोचा

मेरठ में छह नए स्टेशन शामिल

रैपिड रेल के लिए दिल्ली से मेरठ तक स्टेशन सराय काले खां, आनन्द विहार, साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहार्इ, मुरादनगर, मोदी नगर, मेरठ साउथ, शताब्दी नगर, मेरठ सेंट्रल, मेरठ नार्थ आैर मोदीपुरम पहले ही शामिल थे। इनमें से कर्इ स्टेशनों के टेंडर पहले ही हो चुके हैं। अब इनमें छह नए स्टेशन आैर जोड़े गए हैं। इनमें परतापुर, रिठानी, ब्रह्मपुरी, बेगमपुल, एमर्इएस कालोनी व डौरली शामिल किए गए हैं। रैपिड रेल पर काम शुरू होने में हालांकि वक्त लगेगा, लेकिन इसके चलने से लाखों लोगों को फायदा होगा।

यह भी पढ़ेंःबीएसएनएल ने अपने ग्राहकों के लिए शुरू की यह सुविधा

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश