कार्यक्रम में आने वाले लोगों की बसें आज सुबह से ही आनी शुरू हो गई है। मेरठ जिले में प्रवेश करने वाले सभी मुख्य मार्गों पर भगवा रंग दिखाई दे रहा है। मेरठ की हर प्रमुख सडक और राष्ट्रोदय कार्यक्रम स्थल तक जाने वाले मार्गों पर भगवा ध्वज ही दिखाई दे रहे हैं। शहर के प्रवेश द्वार पर विशाल भगवा द्वार बनाए गए हैं। स्वयंसेवकों का स्वागत करने के लिए जगह-जगह भगवा रंग के होर्डिंग्स लग चुके हैं। कार्यक्रम स्थल पर मैदान में बैठने के लिए स्वयंसेवकों के लिए लाइन बनाने का काम शुरू हो गया है। हालांकि मैदान को खुला रखा गया है, लेकिन मैदान के चारों ओर टीन शेड की चादरें लगाकर उसे सुरक्षित बनाया गया है। मैदान में भीतर की ओर सफेद और भगवा रंग के परदे लगाए गए है। भगवा ध्वज के साथ ही राष्टीय महापुरूषों के कटआउट भी लगाए जाएंगे। चारों ओर वातावरण भगवा ही नजर आ रहा है।