17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मायके आयी हुई थी शिक्षिका, भाभी के भाई ने किया दुष्कर्म, पति ने दिया तलाक

Highlights मेरठ की रहने वाली दिल्ली में है योगा शिक्षिका भाभी के देवर पर दिल्ली ले जाकर दुष्कर्म का आरोप थाना पुलिस ने नहीं सुनी तो एडीजी से लगाई गुहार

less than 1 minute read
Google source verification
meerut

मेरठ। योगा टीचर के साथ भाभी के भाई द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। ब्रह्मपुरी निवासी पीड़िता की मेरठ के जागृति विहार क्षेत्र में ससुराल है। उसका आरोप है कि भाभी के भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इसका पता चलने पर पति ने उसे तलाक दे दिया। थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो पीड़िता ने एडीजी से गुहार लगाई और आत्मदाह करने की चेतावनी दी।

यह भी पढ़ेंः युवक घर के सामने कर रहे थे छेड़छाड़, हंगामे के बाद फैला सांप्रदायिक तनाव

योगा टीचर की मेरठ में ही जागृति विहार में ससुराल है आैर दिल्ली में टीचर है। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद वह मायके आयी हुई थी। तभी बागपत के रहने वाले भाभी के भाई ने दिल्ली में उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी योगा टीचर के ससुराल के लोगों को पता चली तो पति ने बेटियां अपने पास रखकर उसे तलाक दे दिया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ दो जुलाई को ब्रह्मपुरी थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। इसमें भाभी व उसके भाई समेत अन्य लोगों को भी नामजद किया था। पीड़िता योगा टीचर है, जो दिल्ली में रहती है।

यह भी पढ़ेंः बाइक का चालान कटते ही इंस्पेक्टर ने फेंक दी बाइक

थाने में सुनवाई नहीं होने और कोई गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़िता ने एडीजी प्रशांत कुमार से मिलकर गुहार लगाई है। उसका आरोप है कि थाना पुलिस आरोपियों को बचा रही है और कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़िता ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं होती है तो वह आत्मदाह कर लेगी।