1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दूल्हे के दोस्त लौट रहे थे बारात से, रोडवेज बस की टक्कर से कार के परखच्चे उड़े, तीन की मौत

मेरठ में हापुड़ रोड पर हुर्इ दुर्घटना, कार को काटकर घायलों को निकाला, दो की हालत गंभीर  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 19 Apr 2018, 8:40 PM IST

meerut

मेरठ। हापुड रोड पर लोहिया फार्म हाउस के समीप तेज गति से आ रही रोडवेज बस की टक्कर से इंडिगो कार के परखच्चे उड़ गए। कार दो भागों में बंट गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहगीरों की मदद से कार को काटकर शव निकाले और पंचनामा भरकर मोर्चरी भेज दिया।

दूल्हे के दोस्त थे कार में

मवाना क्षेत्र के अम्हेड़ा आदिपुर निवासी हरपाल सिंह के बेटे विक्की की शादी थी। विक्की की बारात खरखौदा थाना क्षेत्र के अकेली गांव में गई थी। बारात में विक्की के दोस्त रविकांत पुत्र प्रहलाद निवासी अम्हैड़ा, अतुल यादव पुत्र बृजपाल सिंह निवासी सैदपुर बागपत, आशू, अनिल, बबलू निवासी भीलवाड़ा भावनपुर कार में सवार होकर बारात से वापस लौट रहे थे। गाड़ी अतुल चला रहा था, जैसे ही कार लोहिया फार्म हाउस के पास पहुंची तो वह अनियंत्रित हो गई। इस बीच दूसरी तरफ से तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहगीरों की मदद से कार को काटकर घायल लोगों को निकाला। जिसमें रविकांत और अतुल की मौत हो चुकी थी।

दो की हालत गंभीर बनी हुर्इ

पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सुबह आशू ने दम तोड़ दिया, वही अनिल और बबलू की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतक रविकांत के भाई रमाकांत की तहरीर पर रोडवेज चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसपी अमित कुमार आनंद का कहना है कि घायलों को उपचार के लिए भर्ती करा दिया गया है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हादसों का हाइवे बन गया हापुड रोड

हापुड रोड हादसों का हाइवे बनता जा रहा है। पिछले एक महीने में यह तीसरा हादसा है। जिसमें लोगों की जान गई है। इस हाइवे पर डिवाइडर न बनने भी हादसों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। आगे निकलने की होड़ और तेज रफ्तार के कारण लोग मौत के मुंह में जा रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश