6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्रामीण महिलाआें को अपहृत किशोर कुएं से मिला इस हाल में, योगी की पुलिस ने इन लोगों की फिर भी नहीं सुनी

किशोर के परिजनों की बात नहीं सुनने पर हुआ जमकर हंगामा

2 min read
Google source verification
meerut

ग्रामीण महिलाआें को अपहृत किशोर कुएं से मिला इस हाल में, योगी की पुलिस ने इन लोगों की फिर भी नहीं सुनी

मेरठ। मेरठ से एक किशोर का अपहरण कर उसे गाजियाबाद ले जाया गया। जहां पर उसकी आंख फोड़ दी और फिर गला दबाकर उसकी हत्या का प्रयास किया गया। किशोर को मरा समझकर गाजियबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र स्थिति एक कुएं में फेंक दिया गया। किशोर चार दिन तक कुएं में ही पड़ा रहा। कुएं से जब उसने चिल्लाना शुरू किया तो आसपास के लोगों ने उसे कुएं से बाहर निकाला। लोगों ने इसकी सूचना भोजपुर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल किशोर से जानकारी लेकर मेरठ संपर्क किया। जिस पर परिजन मेरठ से गाजियाबाद पहुंचे और घायल किशोर को मेरठ लेकर आए। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। परिजनों ने अज्ञात युवकों पर किशोर का अपहरण कर जान से मारने के प्रयास की तहरीर थाने में दी है। परिजनों ने कार्रवार्इ न होने पर थाने में हंगामा भी किया।

यह भी पढ़ेंः दरोगा से मारपीट करने वाले पार्षद को जेल भेजे जाने पर भाजपा कार्यकर्ताआें में अपनी ही सरकार के इस रवैये पर आक्रोश

यह भी पढ़ेंः दरोगा के साथ रेस्टाेरेंट में रही महिला अधिवक्ता ने अब नशे में किया ये कारनामा, हिरासत में लेने पर पुलिस के साथ की बदसलूकी

ग्रामीण महिलाआें को कुएं से मिला किशाेर

लिसाड़ी गेट के शालीमार गार्डन गली-6 निवासी अफसान (14) पुत्र आबिद परिवार पालने के लिए ई-रिक्शा चलाता है। आरोप है कि चार दिन पहले अफसान ई-रिक्शा लेकर घर से निकला। वह उस दिन वापस घर नहीं आया। परिजनों ने उसकी कई जगह तलाश की। उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने थाना लिसाड़ी गेट में अपहरण की आशंका जताते हुए तहरीर दे दी। तहरीर के बाद पुलिस भी किशोर को बरामद नहीं कर पाई। इस बीच बुधवार को गाजियाबाद के थाना भोजपुर के गांव चुड़ियाला की ग्रामीण महिलाएं खेत में चारा लेने गई। वहीं पर एक कुएं से किसी के कराहने और चिल्लाने की आवाज आ रही थी। महिलाओं ने इसकी सूचना गांव में दी जिस पर ग्रामीण कुए की ओर दौड़। वहां पर जाकर देखा तो कुए में एक किशोर पड़ा कराह रहा था। ग्रामीणों ने किशोर को बाहर निकाला। किशोर घायल था और गले पर रस्सी के निशान और एक आंख में गंभीर चोट थीै। ग्रामीणों ने किशोर को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के सामने किशोर ने बताया कि चार दिन पहले जब वो ई-रिक्शा लेकर जा रहा था तो मोहल्ला निवासी सरताज ने उसका अपहरण कर लिया था। इसके बाद उन्होंने गाजियाबाद में कुए के पास ही उसका गला दबाया और एक आंख को फोड़ दिया। अपहरणकर्ता उसको मरा हुआ समझ बैठे और कुए में फेंक दिया। गाजियाबाद पुलिस ने इसकी सूचना मेरठ लिसाड़ी गेट थाना को दी। परिजन उसको अपने साथ ले आए। पीडित किशोर के परिजनों ने सरताज और अन्य अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। थाना पुलिस का कहना है मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।