होर्डिंग पर सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्रीकृष्ण गुप्ता ने बताया कि भाजपा के समर्थक हैं, लेकिन एससी-एसटी एक्ट का हर स्तर पर विरोध करते हैं। एक्ट को केंद्र सरकार ने रातोंरात और मजबूत कर दिया है। जिसका दुष्परिणाम स्वर्ण वर्ग के सामने आ रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में संगठन की योजना है कि उप्र के प्रमुख महानगरों के अलावा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा राजस्थान आदि राज्यों में इस तरह के होर्डिंग लगाए जाएंगे। होर्डिंग में लिखा है कि लोकसभा चुनाव में सभा के सभी सदस्य भाजपा को ही वोट देंगे, लेकिन सरकार को इसके बदले सामान्य जाति वर्ग के लिए इच्छा मृत्यु की अनुमति देेनी होगी। उन्होंने बताया कि ऐसा जीवन जीने का कोई औचित्य नहीं है। सवर्ण वर्ग के होनहार बच्चे 90 प्रतिशत अंक लाकर भी अच्छे कालेज में दाखिला नहीं ले पाते हैं। अच्छी नौकरी नहीं मिली और व्यापार करने पर आपकी सरकार के अनुसार व्यापारी चोर कहलाता है। इन सब के ऊपर आपने एससी-एसटी एक्ट को प्रभावशाली बनाकर हमें हर स्तर पर डरकर जीने के लिए मजबूर कर दिया है।