1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नोएडा के बाद अब मेरठ पुलिस पर भी लगे गंभीर आरोप, सोशल मीडिया पर रेट कार्ड हुआ वायरल

पुलिस महकमे और माफियाओं मचा हड़कंप, जांच शुरू
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 26 May 2018, 8:36 PM IST

मेरठ। जिले की पुलिस कितनी भ्रष्ट है, इसका खुलासा वायरल हो रहे व्हाट्सअप के कुछ स्क्रीनशॉट कर रहे हैं। शहर के एक थाने की पुलिस की शह पर क्षेत्र में तमाम वो गैर क़ानूनी काम चल रहे हैं, जिसके लिए थाना या चौकी बनाई गई है। लेकिन ये थाना और चौकी खुद भ्रष्टाचार का केंद्र बनी हुई हैं। यहां तैनात तमाम पुलिस कर्मी इलाके में पैसे लेकर हर गलत काम करा रहे हैं। अब रेट लिस्ट वायरल होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें-CBSE 12th Result 2018: लड़कियों ने फिर मारी बाजी, टॉप-3 में उत्तर प्रदेश की 4 बेटियां

आपको बता दे कि मेरठ का थाना लिसाड़ी गेट वो थाना है, जिसमें सबसे ज्यादा अपराध होते हैं। तांत्रिक क्रिया से लेकर मर्डर रेप अपहरण बच्चा चोरी, जुआ, सट्टा, जिस्मफरोशी और अवैध शराब जैसे गोरख धंधे इसी इलाके में सबसे ज्यादा होते हैं । साथ ही वेस्ट यूपी के अपराधियों का गढ़ भी लिसाड़ी गेट इलाका माना जाता है, लेकिन सबसे हैरत की बात ये है कि थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र से भी ज्यादा गलत काम थाने की पिलोखड़ी चौकी क्षेत्र में होते हैं। यहां कोई चौकी इंचार्ज या थानाअध्यक्ष आ जाता है तो मलाई काटता है और वो सभी काम कराता है, जिनको रोकने के लिए पुलिस अधिकारी उनकी तैनाती थाने या चौकी में करते हैं। यह बात हम नहीं कह रहे हैं यह बात साबित हो रही है, वायरल हो रहे व्हाट्सअप के कुछ स्क्रीनशॉट्स से।

यह भी देखें-उपचुनाव: जानिए नूरपुर की गली-गली में क्यों बज रहा है ये गाना, बदल सकता है चुनाव का रुख

इस क्षेत्र में पिछले काफी वर्षों से गलत काम बदस्तूर जारी हैं। कई सरकारें आईं, कई अधिकारी आए सबने इस क्षेत्र को टारगेट किया पर सरकार से लेकर अधिकारी तक चले गए लेकिन इस इलाके में गलत काम बंद नहीं हुए। आज भी ये काम यहां धड़ल्ले से चल रहे हैं, जिसकी गवाही देने के लिए कुछ व्हाट्सअप पर हुई चैट के स्क्रीनशॉट्स सोशल साइट पर वायरल हो रहे हैं। इन स्क्रीनशॉट्स में थाना और चौकी पर जाने वाले पैसे का ब्योरा दिया गया है। यानी जिस तरह का गोरख धंधा उसके हिसाब से पुलिस पार्टी को पैसे। इस चैट के वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और मामला संज्ञान में आते ही एसएसपी ने मामले की जांच एसपी सिटी को सौंप दी।

यह भी देखें-भाजपा के इस कद्दावर नेता के बारे में बोले देवबंदी उलेमा, 'उनके खून में कांग्रेस है और पूरा घराना कांग्रेसी'

एसपी सिटी की माने तो ये लिस्ट किसी सिपाही ने वायरल की है, जिसके पीछे उसका अपना हित भी हो सकता है, लेकिन ये गंभीर बात है कि पुलिस पर ही गोरखधंधा चलवाने के लिए पैसे लेने के आरोप लगा रहे हैं। आपको बता दे कि स्क्रीनशॉट्स में बाकायदा जुआ, सट्टा, अवैध निर्माण, खनन आदि काम कराने के लिए पुलिस पर कितना पैसा जा रहा है, यह सब चैट पर बातचीत के जरिए उजागर हुआ है। साथ ही कौन लोग ये पैसा दे रहे हैं, उनके नंबर भी दिए गए हैं। हालांकि इस पर एसपी सिटी ने अपनी जांच शुरू कर दी है और वो खुद लिसाड़ी गेट थाने में जाकर बैठ गए हैं। वह हर एंगल पर जांच कर रहे हैं। एसपी सिटी ने साफ़ कहा कि अगर इस मामले में सत्यता पाई गई तो सब पर कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह पुलिस कर्मी हो या पुलिस अधिकारी, सट्टा माफिया व अवैध खनन माफिया हो। मामले में जांच शुरू होने से सभी गोरखधंधा करने वालो में हड़कंप मच गया है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश