अभी तक इस हादसे के कारणों की जांच हो रही है, लेकिन प्रथम दृष्टया कार चालक को सुबह साढ़े छह बजे झपकी आना माना जा रहा है। शामली के झिंझाना थाना के गांव लक्ष्मणपुरा में इसके बाद कार डिवाइडर से टकराने पर सामने से आ रहे ट्रक से जबरदस्त तरीके से टकरा गर्इ। इसके बाद ट्रक भी पलट गया। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गर्इ। इनमें से सात की मौके पर ही मौत हो गर्इ। मृतकों के पास मिला आधार कार्ड मिला, उस पर जयकिशन पुत्र रत्न सिंह निवासी पल्लवपुरम फेस दो मकान नंबर 508 लिखा है। मौके पर चार लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि तीन की झिंझाना सीएचसी में मौत हो गर्इ।