31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यह है क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार की शादी का पूरा कार्यक्रम, कोलकाता की शेरवानी पहनेंगे

Team India के गेंदबाज Bhuvaneshwar Kumar ने शादी के लिए पसंद की कोलकाता की शेरवानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 12 Nov 2017, 1:13 PM IST

bhuvneshwar-nupur

मेरठ। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज की शादी की तैयारियां काफी दिन से चल रही हैं। 23 नवंबर को Team India Swing Master भुवनेश्वर की शादी को लेकर परिवार के सदस्यों ने खास तैयारी की है। भुवनेश्वर शादी में कोलकाता की शेरवानी पहनेंगे। भुवनेश्‍वर के पिता किरनपाल सिंह ने बताया कि उनको कोलकाता की शेरवानी पसंद है, इसलिए उसने सगार्इ की रस्म होते ही कोलकाता की शेरवानी बनने का आॅर्डर दे दिया था।

जोधपुर से मंगाई गई जूती

उन्होंने बताया कि Bhuvaneshwar Kumar की एक-एक पसंद का ख्याल रखा गया है। जोधपुर से जूती मंगवार्इ गर्इ हैं। बहन रेखा ने बताया कि शादी के लिए कोलकाता आैर दिल्ली से ड्रेस व अन्य खरीदारी की गर्इ है। उन्होंने कहा कि भुवनेश्वर की शादी में सबकुछ स्पेशल होगा। यह शादी में ही सबको पता चलेगा।

सामान्य शादी की तरह ही होंगे कार्यक्रम
पिता किरनपाल सिंह ने कहा कि हम लोग गांव व बिरादरी से जुड़े हुए हैं तो सभी कार्यक्रम सामान्य शादी की तरह ही होंगे। 21 नवंबर को लगन, 22 को लेडीज संगीत व भात की रस्म होगी। इसके बाद बान आैर फिर शादी वाले दिन घर से घुड़चढ़ी होगी। मंदिर में जाने के बाद वहां से बारात परतापुर बार्इपास के ब्रावुरा होटल जाएगी। रिशेप्सन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक व पुलिस अफसरों को निमंत्रण दिया गया है।

यह भी पढ़ें
क्रिकेटर भुवनेश्वर और नूपुर की शादी में टीम इंडिया के ये सितारे होंगे शामिल

सबकी अपनी तैयारी
Bhuvaneshwar Kumar की शादी का क्रेज परिवार के लोगों में इतना है कि सबने शादी के लिए अपनी-अपनी तैयारी कर रखी है। भुवनेश्वर की बहन रेखा की ससुराल दिल्ली में हैं, उनके पति बिजनेसमैन हैं। रेखा ने पूरे परिवार के लोगों के लिए दिल्ली से खरीदारी की है। उन्होंने कहा कि भार्इ की शादी है, तो इसमें सबकुछ स्पेशल होगा आैर खूब धमाल मचाया जाएगा।

यह भी पढ़ें
क्रिकेटर भुवनेश्वर-नूपुर की शादी- जानिए मेहमानों के लिए क्या-क्या है डिनर मेन्यू में

सबका रखा जाएगा ख्याल
भुवनेश्वर की बहन रेखा ने कहा कि शादी में जिन लोगों को निमंत्रण दिया गया है, सबको आदर-सत्कार दिया जाएगा। हालांकि शादी के माहौल में कर्इ तरह की व्यस्तताएं होती हैं, लेकिन अतिथियों का पूरा ख्याल रखा जाएगा। सेलिब्रिटी की शादी में कर्इ बातों का सामना करना पड़ता है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश