8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ की मशहूर कवयित्री ने थामा शिवपाल यादव की पार्टी का दामन, इस सीट से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव

डॉ. अनामिका अंबर ने कहा- पार्टी यदि मुझे मेरठ से प्रत्याशी बनाएगी तो पूरे दमखम से चुनाव लड़कर जीत हासिल करूंगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

lokesh verma

•

Updated: 24 Dec 2018, 10:24 AM IST

Meerut

मेरठ की मशहूर कवयित्री ने थामा शिवपाल यादव की पार्टी का दामन, इस सीट से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव

मेरठ. देश-विदेश में अपने काव्य पाठन के लिए मशहूर मेरठ की कवयित्री डॉ. अनामिका अंबर जल्द ही सक्रिय राजनीति में नजर आएंगी। दरअसल, किसान दिवस पर सैफई के हैवरा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान डॉ. अनामिका अंबर को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी में शामिल कर लिया है। मंच से शिवपाल सिंह यादव ने न केवल उनको पार्टी में शामिल किया बल्कि, उन्हें आने वाले लोकसभा चुनाव में मेरठ से पार्टी का प्रत्याशी भी घोषित कर दिया।

अमित शाह की घोषणा के बाद भाजपा को बड़ा झटका, इस सहयोगी पार्टी ने किया अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

बता दें कि रविवार को चौधरी चरण सिंह की जयंती पर एक समारोह के दौरान शिवपाल सिंह के सामने मेरठ की जानी मानी कवयित्री अनामिका अंबर ने राजनीति में आने की इच्छा जाहिर की थी और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में आस्था जताई थी। इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए उनको तत्काल पार्टी में शामिल करने की घोषणा कर दी। मंच से ही अनामिका अंबर ने प्रसपा में शामिल होकर देश सेवा करने का संकल्प लिया। वहीं, शिवपाल ने उनको आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाने की घोषणा कर दी। शिवपाल ने कहा कि अनामिका जिस भी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहें पार्टी उन्हें कहीं से भी टिकट देगी।

नए साल पर देशवासियों को पीएम मोदी देंगे 5500 करोड़ का तोहफा

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद मेरठ निवासी डॉ. अनामिका अंबर ने बताया कि मेरठ उनका क्षेत्र है। इसलिए वह मेरठ से ही लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती हैं। पार्टी यदि उनको मेरठ से प्रत्याशी बनाएगी तो वह पूरे दमखम से चुनाव लड़कर जीत हासिल करेंगी। वहीं उनके पति सौरभ सुमन जैन ने भी उनके प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में शामिल होने पर खुशी जाहिर की है।

बहलोलपुर गांव में एक चार मंजिला मकान में शार्ट सर्किट की वजह से लगी आग,11 लोग झुलसे,दो की हालत गंभीर, देखें वीडियो-