2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बागपत पहुंचकर शिवपाल यादव ने किया सभी 80 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

संभल से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े आचार्य प्रमोद कृष्णन भी उनके साथ मौजूद थे। उनके शिवपाल के नए संगठन में शामिल होने की अटकलें तेज।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 31 Aug 2018, 3:15 PM IST

shivpal yadav

बागपत पहुंचकर शिवपाल यादव ने किया सभी 80 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

बागपत। समाजवादी पार्टी के नाराज नेता शिवपाल यादव शुक्रवार को बागपत पहुंचे। यहां उन्होंने अपने समर्थकों और सपा के अन्य असंतुष्ट नेताओं के साथ बैठक की और अपनी नई पार्टी समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के तहत आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ने की रणनीति तैयार की। साथ ही कार्यकर्ताओं से अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाने को कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता के लिए सेक्युलर मोर्चे का गठन किया गया है। सेक्युलर मोर्चे के तहत समाजवादी पार्टी में उपेक्षित, अपमानित और जो लोग हाशिए पर हैं उन्हें इखट्टा करके लड़ाई लड़ेंगे।

यह भी पढ़ें-इस दिग्गज भाजपा नेता के लापता भतीजे का शव नहर से बरामद, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश की किस्मत बदलना सेक्युलर मोर्चे का उद्देश्य होगा। बागपत में स्थित बिनोली के दरकावदा गांव में कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग के दौरान उन्होंने ये बातें कहीं। यहां से वे मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए। मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कस्बे में वे कार्यकर्ताओं के बीच एक जनसभा को संबोधित करेंगे। समाजवादी सेक्युलर मोर्चे का ऐलान करने के बाद उनकी यह पहली जनसभा होगी जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में होने जा रही है।

यह भी पढ़ें-जैसे ही अमर सिंह पहुंचे आजम खान के शहर तो हुआ भारी हंगामा, छूटे पसीने

सूत्रों के मुताबिक मुजफ्फरनगर में पहली जनसभा करने का कारण यहां 2013 में हुए दंगे के बाद सपा के प्रति लोगों की बढ़ी नाराजगी को दूर कर उन्हें अपनी पार्टी से जोड़ने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। बागपत में मीटिंग के दौरान संभल से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े आचार्य प्रमोद कृष्णन भी उनके साथ थे। सूत्रों के मुताबिक प्रमोद कृष्णन शिवपाल की पार्टी का दामन थाम सकते हैं। खबरों के मुताबिक शिवपाल यादव भाजपा के साथ मिलकर अगला लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। साथ ही उनका अन्य छोटे दलों के साथ भी तालमेल करने की कोशिश चल रही है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश