इस बारे में जब शहर विधायक रफीक अंसारी से बात की गई तो उनका कहना था कि पिछले दो हफ्ते से मौतों में इजाफा हो रहा है। जिस कारण कई कब्रिस्तानों में मिट्टी कम पड़ गई है। शव दफनाने में बहुत परेशानी हो रही है। उन्होंने विधायक निधि से रुपये देकर जिलाधिकारी से हजरत बाले मियां कब्रिस्तान, राजपुताना कब्रिस्तान, अंसारियान कब्रिस्तान अहमद नगर, लबेदरिया कब्रिस्तान और फतेहउल्लापुर टंकी के पीछ़े मलिक समाज कब्रिस्तान आदि में मिट्टी डलवाने की व्यवस्था करने को कहा है।