वेंटिलेटर विशेषज्ञ तुरंत भेजें :- सांसद मेनका गांधी ने पत्र में लिखा कि, सुलतानपुर जिला अस्पताल में पड़ोस के जिला अमेठी के मरीज भी गंभीर अवस्था में स्थानांतरित किये जाते है। सुलतानपुर जिला अस्पताल में पूर्वकाल में तत्कालीन सांसद वरुण गांधी के सांसद निधि से स्थापित किये गये चार वेंटिलेटर, विशेषज्ञों के अभाव में धूल फांक रहे है। वेंटिलेटर को क्रियाशील करने के लिए उनके द्वारा पूर्व में स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखकर विशेषज्ञों को उपलब्ध कराने का आग्रह किया जा चुका है। परन्तु इस विकट परिस्थिति में भी पूर्व में स्थापित वेंटिलेटर को विशेषज्ञों के अभाव में अभी तक क्रियाशील नही किया जा सका है।