1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छात्रवृत्ति को लेकर की तोड़फोड़, यूपी सरकार पर लगाया यह आरोप

सपा छात्र सभा ने कहा- कर्इ कालेजों में शासन की आेर से नहीं मिल रही छात्रवृत्ति  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 18 Apr 2018, 5:23 PM IST

meerut

मेरठ। अक्सर छात्रवृत्ति को लेकर हंगामे का केंद्र बनने वाले मेरठ के समाज कल्याण विभाग में बुधवार को छात्रवृत्ति देने की मांग को लेकर सपा छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ कर डाली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे चार छात्रों को हिरासत में लेते हुए थाने भिजवा दिया। इनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ेंः भाजपा विधायक ने यूपी में सबसे बड़ा प्रदर्शन करने की दे दी चेतावनी, जानिए क्यों

कुछ कालेजों में नहीं मिल रही
दरअसल, मेरठ समेत कुछ कॉलेजों के छात्रों को काफी समय से शासन की तरफ से दी जाने वाली छात्रवृत्ति नहीं मिल पा रही थी। इसी बात को लेकर आज सपा छात्र सभा के कार्यकर्ताआें आैर छात्रों के साथ समाज कल्याण विभाग पहुंचे। इस दौरान समाज कल्याण विभाग के कर्मचारियों ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश की और उन्हें बताया कि ये शासन के हाथ में है, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उनकी बात नहीं सुनी और नारेबाजी करते हुए ऑफिस में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

यह भी पढ़ेंः भाजपा के इस सांसद ने राम मंदिर पर कह दी यह अहम बात

हमारी कहीं सुनवार्इ नही हो रही

छात्राें का कहना है कि वह काफी समय से यहां चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें ठीक तरह से जवाब नहीं दिया जाता आैर शासन से नहीं आने की बात कही जाती है। वह यहां चक्कर लगाते-लगाते थक चुके हैं, लेकिन उनकी कोर्इ सुनवार्इ नहीं हो रही है। शासन की आेर से जो छात्रवृत्ति दी जाती है, उसमें यूपी सरकार भेदभाव बरत रही है आैर कर्इ कालेजों को छात्रवृत्ति नहीं भेजी जा रही। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे चार युवकों को हिरासत में ले सिविल लाइन थाने भिजवा दिया। पुलिस का कहना है कि तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः 13 साल से बिना प्रजनन रोज 14 लीटर दूध देती थी 'गौरी', मौत के बाद हुर्इ भव्य तेरहवीं

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश