1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस बड़े सपा नेता ने कहा- भाजपा की नींद उड़ी हुर्इ, प्रदेश में किसान समेत हर वर्ग परेशान

प्रदेश में कानून व्यवस्था ठीक नहीं, नोटबंदी आैर जीएसटी प्रदेश के लोगों पर हावी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 26 Apr 2018, 12:45 PM IST

meerut

मेरठ। सपा और बसपा के गठबंधन को लेकर भाजपा की नींद उड़ी हुई है। आने वाले 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा, बसपा मजबूती से चुनाव मैदान में उतरेगी। देश का किसान खुशहाल नहीं है। यह बातें मुजफ्फरनगर से दिल्ली जाते हुए सपा के प्रदेशाध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहीं।

यह भी पढ़ेंः पति के चार दोस्तों ने उसके सामने ही किया पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म

यह भी पढ़ेंः जघन्य अपराधों में कुख्यातों को पीछे छोड़ रहे यहां के किशोर, पढ़ेंगे तो हैरत में पड़ेंगे

यह भी पढ़ेंः लेडी सिंघम ने इस मामले पर लिया बड़ा फैसला, एक ही थाने के इंस्पेक्टर, दरोगा और कांस्टेबल किए निलंबित

प्रदेश में कानून व्यवस्था ठीक नहीं

जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह के नेतृत्व में सपाई मोदीपुरम पुल के पास पहुंचे, जहां उन्होंने दिल्ली जा रहे सपा प्रदेशाध्यक्ष नरेश उत्तम का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। बातचीत के दौरान प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ठीक नहीं है, जिसको लेकर हाईकोर्ट ने भी टिप्पणी की है। नोटबंदी और जीएसटी जैसे मुद्दों से व्यापारी, आम जनमानस, नौकरी पेशे से जुड़े लोगों की हालत खराब हो गई है। सरकार टैक्स लगातार वसूल रही है, मगर सुविधा के नाम पर सिफर है।

यह भी पढ़ेंः कार्रवार्इ की मांग करते-करते एसएसपी कार्यालय पर बेहोश हो गर्इ गुलनाज!

अमित शाह दे रहे पद से बढ़कर बयान

उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अपनी जिम्मेदारी वाले पद से कहीं अधिक आगे बढ़कर बयान देते हैं, जो उचित नहीं है।

पश्चिम उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए क्लिक करें

भाजपा राज में किसान और दलित सुरक्षित नहीं

नरेश उत्तम ने कहा कि भाजपा राज में दलित और किसान सुरक्षित नहीं है। दोनों का उत्पीड़न किया जा रहा है। आने वाले चुनाव में किसान-दलित और मुस्लिम मिलकर भाजपा को उसकी औकात बता देंगे। नरेश उत्तम ने इस दौरान मीडिया से दूरियां बनाई और वह किसी भी प्रश्न का जवाब दिए बिना निकल गए। पूछने पर उन्होंने बताया कि मीडिया पूछती कुछ है और छापती कुछ है। इसलिए मीडिया से वह बचना चाहते हैं। प्रदेश में किसान आत्महत्या कर रहा है, दलित आत्महत्या कर रहा है। उन्होंने मेरठ में हुए दो अप्रैल के उपद्रव के लिए भाजपा को दोषी करार दिया।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश