1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लेडी सिंघम चार महीने की छुट्टी लेंगी, पारिवारिक कारणों से मांगा अवकाश

डीजीपी ने अवकाश स्वीकृत किया, मेरठ जनपद के एसएसपी पद के लिए कर्इ आर्इपीएस कतार में
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 19 Apr 2018, 11:05 AM IST

meerut

मेरठ। लेडी सिंघम एसएसपी मेरठ मंजिल सैनी चार महीने की छुट्टी पर जा रही हैं। बताया गया है कि उन्होंने कुछ पारिवारिक कारण बताते हुए चार महीने की छुट्टी का आवेदन किया था, जिसे डीजीपी ने स्वीकृत कर दी हैं। उनके चार महीने की छुट्टी पर जाने के बाद यहां नए एसएसपी की चर्चा भी शुरू हो गर्इ है। इसमें कर्इ आर्इपीएस हैं, जिन्हें यहां एसएसपी पद मिल सकता है। इनमें आर्इपीएस उपेंद्र अग्रवाल सबसे आगे चल रहे हैं। अलीगढ़ के एसएसपी राजेश पांडेय, सहारनपुर के एसएसपी बबलू कुमार भी इसी कतार में हैं। इनमें उपेंद्र अग्रवाल सबसे आगे हैं। 2005 बैच के आर्इपीएस उपेंद्र मूल रूप से झारखंड के हैं आैर इस समय सीबीआर्इ में पोस्टेड हैं।

यह भी पढ़ेंः मुजफ्फरनगर दंगे के बाद कमजोर हुए जाट-मुस्लिम तानेे-बाने को मजबूत करने जुटे बड़े आैर छोटे चाैधरी!

यह भी पढ़ेंः मेरठ में पति आैर सास के मर्डर की गवाह बहू कंचन अपने दोनों बच्चों की सुरक्षा की गुहार लगा रही

यह भी पढ़ेंः छात्रवृत्ति को लेकर की तोड़फोड़, यूपी सरकार पर लगाया यह आरोप

चार महीने की छुट्टी ली

एसएसपी मंजिल सैनी ने पारिवारिक समस्या बताते हुए चार महीने की छुट्टी का आवेदन किया था। बताते हैं कि डीजीपी ने उनकी छुट्टी का स्वीकार कर लिया है। पिछले साल पांच जुलार्इ को मंजिल सैनी का ट्रांसफर गौतम बुद्ध नगर की 49वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक पद से मेरठ एसएसपी के तौर पर हुआ था। 2005 बैच की आर्इपीएस 42 वर्षीय मंजिल सैनी यूपी में योगी सरकार के आने के बाद लखनउ की एसएसपी थी। उसके कुछ दिन बाद ही उन्होंने गौतमबुद्ध नगर के आसपास ट्रांसफर की रिक्वेस्ट की थी। उसके बाद मेरठ में बढ़ते अपराधों को कंट्रोल करने के लिए उन्हें मेरठ की एसएसपी बनाकर भेजा गया। इसमें भी वह काफी हद तक सफल रही। उनके कार्यकाल में कर्इ बड़ी घटनाएं हुर्इ तो इनमें से अधिकतर घटनाआें का खुलासा भी पुलिस ने किया।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश