1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एसएसपी कार्यालय पर कार्रवार्इ की मांग करते-करते बेहोश हो गर्इ गुलनाज!

अपने पति से चल रहा है विवाद, महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी नहीं हुर्इ कार्रवार्इ  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 25 Apr 2018, 5:39 PM IST

meerut

मेरठ। अपने पति से तंग होकर महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने के बावजूद कोर्इ कार्रवार्इ नहीं होने पर गुलनाज एसएसपी कार्यालय पर शिकायत करने पहुंची तो वहां एसएसपी की अनुपस्थिति में मौजूद पुलिस वालों से कार्रवार्इ की मांग करते-करते गुलनाज बेहोश हो गर्इ। उसने पुलिस पर उसकी सुनवार्इ नहीं होने की शिकायत करते हुए जान देने की धमकी दी है। महिला के बेहोश होने पर यहां हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ेंः यहां इसलिए आ गए हजारों मरीज, सरकारी अस्पताल तो हांफते ही रह गए, वजह जानिए

यह भी पढ़ेंः कुख्यात इनामी के इस शहर से जुड़े थे तार, सांठगांठ की वजह से यहां कभी पकड़ा नहीं गया!

पति छोड़कर चला गया, देता है धमकी

एसएसपी कार्यालय पर पहुंची गुलनाज ने बताया कि उसका अपने पति जावेद से विवाद चल रहा है। तीन साल पहले वह बच्ची को लेकर जावेद से अलग होकर अपने मायके चली गर्इ थी। तीन महीने पहले एसएसपी मंजिल सैनी से मिली थी, तो पुलिस भेजकर कार्रवार्इ करवा दी थी। उसके बाद उसके पति से पैसे मिलने का समझौता हो गया। उसके बाद जावेद गुलनाज को कुछ बताए गायब हो गया आैर उसका फाेन भी नहीं उठाता। इसको लेकर गुलनाज ने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। गुलनाज का कहना है कि पति जावेद उसे धमकी दे रहा है कि पुलिस को पैसे देकर वह कार्रवार्इ रुकवा देगा। गुलनाज ने आरोप लगाया कि उसकी शिकायत पर पुलिस जावेद के खिलाफ कोर्इ कार्रवार्इ नहीं कर रही है।

यह भी पढ़ेंः 'गांव बंद किसान छुट्टी पर' अनोखे आंदोलन से जुड़ रहे देशभर के किसान

मांग करते-करते बेहोश हो गर्इ

थाना सदर बाजार क्षेत्र के बेगमपुल की रहने वाली गुलनाज एसएसपी कार्यालय पहुंची। यहां आकर उसने अपनी आपबीती वहां बैठे अधिकारी को सुनाई, लेकिन अधिकारी ने जांच का आश्वासन देकर उसको टरका दिया महिला ने हंगामा करते हुए पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस कोई कार्रवार्इ नहीं कर रही है। धूप में खड़ी महिला को चक्कर आने के कारण महिला एसएसपी कार्यालय के बाहर जमीन पर गिर पड़ी। उसने कार्रवार्इ न होने के बाद अपने बच्चे के साथ जहर खाकर जान देने की चेतावनी भी दी है। इस मामले पर पुलिस का कोई भी अधिकारी कुछ बोलने से बचता नजर आया। गुलनाज बिना आश्वासन मिले यहां से लौट गर्इ।

यह भी पढ़ेंः Kurma Jayanti 2018: घर के वास्तुदोष को खत्म करने के लिए इससे अच्छा दिन कोर्इ नहीं, यह करें

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश