19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lockdown के बीच दो पक्षों में पथराव, महिलाओं समेत आधा दर्जन घायल

Highlights- मेरठ के थाना नौचंदी क्षेत्र का मामला- घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया- एक पक्ष के हमलावर मौके से फरार
2 min read
Google source verification

मेरठ

•

image

lokesh verma

•

Mar 27, 2020

meerut2.jpg

मेरठ. लॉकडाउन के बीच लोग भले ही घरों में हों, लेकिन इसके बाद भी आपसी विवाद और मारपीट की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी दो दिन पूर्व ही एक-दूसरे को घूरने को लेकर मारपीट और गोलियां चली थीं। इसी तरह एक बार फिर गुरुवार देर रात घर में झांकने को लेकर दो पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर मारपीट की। यहां तक कि महिलाओं को भी नहीं छोड़ा गया। उनको भी मार-पीटकर घायल कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- Lockdown: Noida Police ने अनीस को पहुंचाया उसकी गर्भवती पत्नी के पास, तमन्ना ने बेटे का नाम रखा रणविजय

दरअसल, यह मामला थाना नौचंदी क्षेत्र के जैदी फार्म का है। जहां पर घर में झांकने को लेकर बवाल हो गया। आरोपी पक्ष ने पीड़ित पक्ष के घर में घुसकर मारपीट कर दी। पथराव में महिला समेत कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ देर बाद मामला भले ही शांत हो गया, लेकिन उसके बाद फिर से आरोपी पक्ष की महिलाओं ने पीड़ित पक्ष पर पथराव शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को थाने ले गई।

थाना क्षेत्र के जैदी फार्म निवासी रउफ के अनुसार, पड़ोसी आदिल उनके घर के सामने अपने साथियों के साथ बैठा रहता है। ये लोग दूसरे के घरों में झांकते हैं। कौन क्या कर रहा है। महिलाएं क्या कर रही हैं। यह सब करते रहते हैं। गत गुरुवार को उन्होंने विरोध किया तो आरोपी ने साथी सरफराज, नदीम, नईम को बुला लिया। उन्होंने घर में घुसकर मारपीट की। दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया, जबकि हमलावर फरार हो गए।

इस मारपीट में रउफ, सलीम, शाहिद, आफरीन और जहांआरा घायल हो गईं। आरोप है कि करीब एक घंटे बाद आरोपितों के घर की महिलाओं ने छत से पीड़ित पक्ष के घरों में ईंट पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इससे अफरा-तफरी मच गई। थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने बताया कि मामला गली में खड़े होने को लेकर था। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को पकड़कर थाने ले आया गया है। अभी किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर ही कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में 515 विदेश से आए लोगों की नहीं जानकारी, एअरपोर्ट अथॉरिटी की सूची के बाद प्रशासन ने शुरू की तलाश

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग