19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुरादाबाद में 515 विदेश से आए लोगों की नहीं जानकारी, एअरपोर्ट अथॉरिटी की सूची के बाद प्रशासन ने शुरू की तलाश

Highlights -विदेश से आए 515 लोगों ने नहीं दी है सूचना -गुरुवार को एअरपोर्ट अथॉरिटी ने दी है नयी सूची -अब तक जनपद में कुल 791 लोगों के विदेश से आने की पुष्टि -कुल 20 में से 29 आशंकित मरीजों की रिपोर्ट आई है निगेटिव
2 min read
Google source verification
coronavirus.jpg

मुरादाबाद: कोरोना वायरस से निपटने के लिए पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन किया गया है। वहीँ जनपद में भी इसको सफल बनाने के लिए काफी सतर्कता बरती जा रही है। जबकि एअरपोर्ट अथॉरिटी से मिली नयी जानकारी ने स्थानीय प्रशासन के साथ स्वास्थ्य महकमे की नींद उड़ा दी है। जिसमें 515 लोगों की सूची दी है जो विदेश से आये हैं। लेकिन अभी तक इन सबने रिपोर्ट नहीं की है। वहीँ अब इस संख्या के आधार पर जनपद में अबतक 791 लोग विदेश से आये हैं। फ़िलहाल सभी की तलाश शुरू कर दी गयी है। प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य महकमे की टीमें भी सत्यापन में जुट गयीं हैं। इसके साथ जिन्होंने खुद से रिपोर्ट नहीं दी है उनके खिलाफ एफआईआर भी की जा सकती है।

Lockdown: नोएडा में दिखा अजब नजारा, सुनसान सड़क पर घूम रहा जंगली जानवर

515 लोगों की नयी सूची मिली है

इस बारे में आईईडीएसपी नोडल अधिकारी डॉ. डीके प्रेमी ने बताया कि अब तक कुल 791 विदेश यात्रियों की सूची उनको प्राप्त हुई है, जिनमें से 252 का सत्यापन किया जा चुका है। अभी 521 मामले असत्यापित हैं, 1 अज्ञात है और 17 क्रॉस नोटिफाइड हैं। जिले में अब तक 36 यात्री सेल्फ रिपोर्टिंग कर चुके हैं और 41 यात्रियों की निगरानी पूर्ण हो चुकी है । 34 को होम क्वारंटीन किया गया है। इनमें 515 लोगों की नई सूची प्राप्त हुई है जिनका अभी पता नहीं है। ऐसे लोगों के सत्यापन के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ साथ पुलिस, राजस्व, पंचायत राज विभाग आदि की संयुक्त टीमें लगाई गई हैं।

Corona: जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने की घर पर ही नमाज अदा करने की अपील

आज से टीमें करेंगी स्क्रीनिंग

आज से टीमें विदेश से लौटने वालों की खोजबीन में जुट जाएंगी। इनमें स्पेन, जमर्नी, इटली, चीन, फ्रांस, कोरिया और ईरान से आने वालों की जिला अस्पताल में स्क्रीनिंग होगी, जबकि बाकी लोगों की उनके घरों में पहुंचकर स्क्रीनिंग होगी। सभी लोगों को 14 दिन होम क्वारंटीन में रखा जाएगा। कोरोना के लक्षण मिलने पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर सैंपल लिए जाएंगे।

Lockdown: SSP ने दी चेतावनी, मस्जिदों में हुई जुमे की नमाज तो मौलवी के खिलाफ दर्ज होगी FIR

19 आशंकित मिले निगेटिव
वहीँ सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद हैं। गुरुवार को ही विदेश से लौटने वाले 515 नए लोगों की सूची मिली है। सूची क्रॉस चेक की जा रही है। जल्द ही सबको ढूंढकर चेकअप किया जाएगा। इसके अलावा अभी तक बीस लोगों के सैम्पल भेजे गए थे, जिसमें से 19 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सभी को घर भेजने के साथ आइसोलेशन में रहने को ही अभी कहा गया है। एक फ़्रांस से आई युवती में पॉजिटिव मिलने के बाद उसका इलाज चल रहा है। जिसमें सुधार हो रहा है। अभी तक कोई नया केस नहीं है। लोग अभी अगले कुछ दिन घरों में रहें तो स्थिति कंट्रोल में ही रहेगी।