संगठन के संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि सरकार की कथित कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में 10 केंद्रीय श्रमिक संगठनों के आह्वान पर प्रस्तावित हड़ताल में शामिल हुए हैं। इस हड़ताल में ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन और बैंक एम्पलाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया के कर्मचारी शामिल हुए हैं। राष्ट्रव्यापी हड़ताल के बारे में इंडियन बैंक एसोसिएशन को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि हड़ताल के कारण कुछ क्षेत्रों में बैंकों की शाखाओं में कामकाज प्रभावित होगा। इस हड़ताल में दस केंद्रीय श्रमिक संगठनों इंटक, ऐटक, एचएमएस, सीटू, एआईयूटीयूसी, एआईसीसीटीयू, यूटीयूसी, टीयूसीसी, एलपीएफ और सेवा ने भी शामिल हैं।