3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी के राज में यहां छात्र खुलेआम कर रहे फायरिंग, कोर्इ रोकने वाला नहीं

विजय नगर में छात्रों के दो गुटों के बीच हुर्इ फायरिंग के बाद पुलिस की जांच धीमी  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 17 Feb 2018, 6:24 PM IST

meerut

मेरठ। यूपी में योगी राज में पुलिस बदमाशों को पकड़ने में जहां बहुत पीछे है, तो अन्य घटनाआें के वांछितों को पकड़ने में भी उसकी जांच आैर कार्रवार्इ बहुत धीमी चल रही है। ताजा मामला सिविल लाइन क्षेत्र के विजय नगर मोहल्ले का है। वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दो छात्र गुटों में जमकर संघर्ष हुआ। घटना शहर के सबसे पॉश इलाके विजय नगर की है। जहां पर आमने-सामने के घरों में रहने वाले युवकों का आपस में विवाद चल रहा हैै। इसी बात को लेकर देर रात दोनों में जमकर संघर्ष हुआ। दोनों तरफ से काफी देर तक फायरिंग हुई, जिसकी तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद जब पुलिस पहुंची तो मौके से आरोपी छात्र फरार हो चुके थे।

यह भी पढ़ेंः होली पर यहां के किसानों को 148 करोड़ का तोेेहफा!

यह भी पढ़ेंः Patrika Exclusive: यहां आलू के हाल खराब होने से किसान परेशान

यह भी पढ़ेंः यूपी बोर्डः नकलचियों ने यहां 20 साल का रिकार्ड तोड़ा

शिनाख्त के बावजूद गिरफ्तारी नहीं

पुलिस ने तफ्तीश में मामले को रफा-दफा कर दिया, लेकिन जब आज सीसीटीवी फुटेज मीडिया के हाथ लगा तो सनसनी फैल गई। जिसके बाद आनन-फानन में थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और दोबारा से तफ्तीश शुरू कर दी। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त कर ली है।इसके बावजूद भी अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस अधिकारियों की की मानें तो दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था, लेकिन इस फायरिंग के आरोपियों को अब जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस नहीं पकड़ पा रही

पिछले 15 दिनों में एेसे कर्इ मामले हुए हैं, जिनमें घटना सीसीटीवी में कैद हाे गर्इ आैर पुलिस ने वारदातों को अंजाम देने वाले भी पहचान लिए, लेकिन उन्हें पकड़ नहीं पायी। गंगा नगर में ज्वैलर्स के यहां लाखों की चोरी, शास्त्रीनगर में जिम के बाहर फायरिंग समेत कर्इ मामले हो चुके हैं, लेकिन पुलिस इन्हें गिरफ्तार नहीं कर पायी है। सभी आरोपी फरार चल रहे हैं।

वीडियो देखेंः Vigilance of MDA against the Mobile Tower

वीडियो देखेंः Mawa Ali's controversial statement on Ram temple

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश