Anthe 2022 भारत सरकार की आज़ादी का अमृत महोत्सव, पहल के मौके पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले आकाश बायजूस ने एजुकेशन फॉर ऑल के माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए निजी कोचिंग में छात्राओं के सशक्तीकरण एवं समावेशन के लिए पहल की है। इसके तहत वंचित परिवारों के 7वीं से 12वीं कक्षा के करीब दो हजार छात्रो, विशेष रूप से लड़कियों को नीट एवं जेईई की निशुल्क कोचिंग एवं स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। एजुकेशन फॉर ऑल पहल को लेकर आकाश बायजूस के अधिकारियों ने बताया कि इंडस्ट्री में इतने समय से कार्य करते हुए अनुभव किया कि देश में लगातार मेडिकल एवं इंजीनियरिंग को लेकर महत्वाकांक्षा बढ़ रही है। युवा इन दोनों क्षेत्रों में स्वयं के विकास एवं सामाजिक योगदान को लेकर मौजूद संभावनाओं और अवसरों को समझ रहे हैं। लाखों छात्र ऐसे हैं जिनके लिए निजी कोचिंग संस्थानों में जाना संभव नहीं होता है, जबकि ऐसी कोचिंग प्रवेश परीक्षा पास करने की उनकी संभावना को बढ़ा सकती है। लड़कियों के मामले में मुश्किल और भी बढ़ जाती है, क्योंकि बहुत से परिवार लड़कियों की शिक्षा पर बहुत ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते हैं।