पश्चिमी यूपी में गरज और चमक के साथ तीन सितंबर तक के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद,बागपत, हापुड, बुलंदशहर मुजफ्फरनगर के अलावा बरेली, हाथरस, मैनपुरी, आगरा में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इन जिलों में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। कई जिलों में बदालों की गर्जना के साथ बारिश का अलर्ट है।