वही तारों से उठी जबरदस्त चिंगारियां रजाई गद्दों पर गिरी तो उन्होंने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और सड़क पर हड़कंप मच गया। वहीं ट्रक चालक ने किसी प्रकार ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। जानकारी के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई, लेकिन तब तक सभी रजाई गद्दे राख के ढेर में तब्दील हो चुके थे।