
बागपत। कुख्यात मुन्ना बंजरंगी हत्याकांड का मुख्य आरोपी सुनील राठी बुधवार को कोर्ट में उपस्थित नहीं हुआ। उसकी बागपत जिला अदालत में गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में पेशी थी। राठी के आने की सूचना से कोर्ट परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इसके तहत कोर्ट परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। राठी के न आने से पुलिस ने भी राहत की सांस ली है।
गौरतलब है कि सुनील राठी आजकल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। राठी के विरुद्ध अमित भूरा की फरारी को लेकर भी मामला दर्ज कराया गया था। अमित भूरा को 15 दिसम्बर 2014 को एक मामले में देहरादून पुलिस बागपत कोर्ट में लेकर आई थी। जब देहरादून पुलिस उसे वापस लेकर जा रही थी तो रास्ते में पुलिस कर्मियों की आंखों में मिर्ची का स्प्रे कर कुछ बदमाश अमित भूरा को पुलिस हिरासत से छुड़ा ले गए थे।
इस दौरान बदमाश पुलिस कर्मियों के हथियार भी लूट ले गए थे। इस मामले में सुनील राठी समेत लगभग आधा दर्जन लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था। उन सब पर गैंगस्टर एक्ट भी लगाया गया था। बुधवार को गैंगस्टर एक्ट में राठी की कोर्ट में पेशी थी। इसे देखते हुए कोर्ट परिसर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी और कोर्ट परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। सूत्रों के मुताबिक राठी को मुन्ना बजरंगी गैंग से जान का खतरा है इस वजह से उसने पेशी पर आने से इनकार कर दिया। पुलिस राठी के आने का इंतजार करती रही लेकिन राठी पेशी पर नहीं आया। बताया गया है अब उसकी पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होगी।
Updated on:
10 Oct 2018 07:08 pm
Published on:
10 Oct 2018 07:08 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
