ग्रहण के समय मिथुन राशि में सूर्य, चंद्र, राहु ग्रह वक्रीय बुध के साथ होंगे। अग्नि तत्व मंगल, मृत्यु कारक अष्टम भाव में जल की मीन राशि में बैठकर,ग्रहण वाली मिथुन राशि के चारों ग्रहों पर दृष्टि डाल रहे होंगे। इससे शोक, संताप, संक्रमण, लाइलाज बीमारी, महंगाई में बढ़ोत्तरी के योग हैं। ग्रहण के पांच दिन बाद मघा नक्षत्र और शुक्र के संयोग से समुद्री तूफान के योग हैं। यह संयोग 1090 वर्ष बाद बन रहे हैं।