मेरठ। तीन तलाक के मुद्दे पर कानून को लेकर लोगों में अब भी खौफ नहीं है आैर पहले की तरह के ही मामले सामने आ रहे हैं। मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में ही एेसा ही मामला सामने आया है, जब पति ने पत्नी को फोन पर तलाक देने की बात कही। उसकी पत्नी एक साल से मायके में रह रही थी। जब पति अपनी ससुराल पहुंचा तो महिला ने पति के सामने ही अपने परिजनों से आठ दिन पहले पहले फोन पर कही तलाक वाली बात बतार्इ। इस पर हंगामा हो गया। मायके वालों ने अपने दामाद आैर उसके पिता को बंधक बना लिया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को अपने साथ थाने ले आयी आैर मामले की जांच शुरू कर दी है।