पूछताछ के बहाने तांत्रिक युवती से फोन पर बात करता था। इसी दौरान तांत्रिक ने युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। महिला डॉक्टर के अनुसार तांत्रिक ने पहले अपने को अविवाहित बताया था। उसने शादी करने की बात कही तो तांत्रिक ने उससे दूसरी शादी करने को हामी भरते हुए कहा कि वह दो बच्चों का पिता है। इस पर उसने तांत्रिक से दूरी बना ली। इसके बाद तांत्रिक उसको ब्लैकमेल करने लगा। चिकित्सक युवती ने जब अपने रूपये मांगे तो वह धमकी देने लगा। युवती ने अपनी पहचान छिपाते हुए थाने में तहरीर दी है। वहीं, संस्था की अध्यक्ष कल्पना पांडे ने पीड़ित महिला डॉक्टर को पूरी तरह से मदद करने का आश्वासन दिया है।