मेरठ। मेरठ में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने समाज को तो शर्मसार किया ही, साथ ही मां-बेटी के रिश्ते को भी कलंकित कर दिया। नाबालिग बेटी ने मां पर उससे जिस्मफरोशी का धंधा करवाने का आरोप लगाया है। उसका आराेप है कि जब उसने मना किया तो उसे पीटा गया। घर मे कैद कर रखा जाता था। अपने ही घर मे नाबालिग को कई-कई दिन तक खाना नहीं मिलता था। किशोरी ने अपनी वीडियो बनाई और जिसमें उसने अपने हुए जुल्मों को बयां किया है। पीड़िता किसी तरह घर से भागकर एसएसपी आफिस पहुंची आैर अपने उपर हुए जुल्म के बारे में बताया। एसएसपी नितिन तिवारी भी यह सब सुनकर अवाक रह गए आैर उन्होंने गंगानगर थाना पुलिस को कड़ी कार्रवार्इ के निर्देश दिए हैं।