1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Weather : 5 दिन में बढा 6 डिग्री तापमान, जानिए कब तक झुलसाएगी गर्मी

मेरठ और आसपास के जिलों में 5 दिन में अधिकतम तापमान 6 डिग्री बढ़ गया है। इससे मौसम में बदलाव के साथ गर्मी भी बढ़ गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 14 Jun 2023, 8:22 AM IST

UP Weather :  5 दिन में बढा 6 डिग्री तापमान, जानिए कब तक झुलसाएगी गर्मी

UP Weather : 5 दिन में बढा 6 डिग्री तापमान, जानिए कब तक झुलसाएगी गर्मी,UP Weather : 5 दिन में बढा 6 डिग्री तापमान, जानिए कब तक झुलसाएगी गर्मी,UP Weather : 5 दिन में बढा 6 डिग्री तापमान, जानिए कब तक झुलसाएगी गर्मी

UP Weather Update: मई में हुई बेमौसम बारिश के बाद अब जून में तापमान बढ़ रहा है। पिछले 5 दिन में अधिकतम तापमान 6 डिग्री बढ़ा है। मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड, बागपत और नोएडा आदि जिलों का अधिकतम तापमान इस समय 42—43 डिग्री सेल्सियस के बीच है। जबकि पांच दिन पहले इन्हीं जिलों में अधिकतम तापमान 35—36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा था।

तापमान का असर मौसम पर पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष के अनुसार अब तापमान लगातार बढ़ेगा और झुलसा देने वाली गर्मी का सामना करना होगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि उससे पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

इस बार जून और जुलाई के महीने में गर्मी और अधिक पड़ेगी। अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। बढ़ती गर्मी को लेकर सभी चिंतित हैं। अप्रैल और मई के महीने में बेमौसम बारिश होने से मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ था। बारिश के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। लेकिन अब एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें: UP weather Forecast: यूपी में 25 जून तक भीषण गर्मी का अलर्ट, 14 जून से तेज लू के थपेड़े झेलने को रहे तैयार

इस समय हवा की गति 15 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक और आर्द्रता 20 फीसदी दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि इस समय मौसम साफ रहने के साथ ही लू भी अपना असर दिखाएगी। आने वाले दिनों में लगातार तापमान बढ़ने के साथ झुलसा देने वाली गर्मी का सामना होगा। आज बुधववार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश