3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुत्रों ने पहले जमीन बिकवा दी, अब घर से निकाला!

चार पुत्रों ने पैसों से अपने घर बनवा लिए, कमिश्नर से लगार्इ गुहार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 16 Feb 2018, 11:55 AM IST

bujurg

मेरठ। कमिश्नर डा. प्रभात कुमार के सामने बड़ा अजीब मामला देखने को आया। जब एक बुजुर्ग पुलिस में कार्यरत अपने बेटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पहुंच गया। मुरादनगर के बुजुर्ग ने कमिश्नर के सामने हाथ जोड़ते हुए गुहार लगार्इ कि आप इलाके के माईबाप है। आप मेरे भरण-पोषण का इंतजाम करो। जब तक आप कुछ करेंगे नहीं मैं यहां से जाने वाला नहीं हूं। बुजुर्ग की बात और उसका हठ देखकर कमिश्नर भी हैरान रह गए।

यह भी पढ़ेंः यूपी बजट 2018: उद्यमियों आैर स्टूडेंट्स को योगी सरकार से बहुत उम्मीदें

यह भी पढ़ेंः यूपी बजट 2018: विपक्ष केे नेताआें ने कहा- पहले पिछले बजट का वादा पूरा करो

पुत्रों ने घर से निकाला

आयुक्त मित्र दिवस पर कमिश्नर ने लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कमिश्नर के पास एक वृद्ध ने अपने लड़कों पर आरोप लगाया कि उन्होंने उसे अपने घर से निकाल दिया है और अब उसके भरण-पोषण का खर्च भी नहीं दे रहे हैं। वृद्ध की पुकार को कमिश्नर ने संज्ञान में लेते हुए तत्काल डीएम गाजियाबाद को इस पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गाजियाबाद के मुरादनगर निवासी सतपाल सिंह ने कमिश्नर के सामने रोते हुए बताया कि उसके चार पुत्र हैं। एक यूपी पुलिस शामली में तैनात है तथा दो पुत्र ट्रक चलाते हैं।

अपने घर बना लिए, फिर निकाल दिया

कुछ साल पहले तीनों पुत्रों ने मिलकर सतपाल सिंह के नाम की करीब 30 बीघा जमीन बिकवा दी और उससे मिले रुपयों से अपने अलग-अलग घर बनवा लिए, लेकिन जब वृद्ध के देखभाल करने की बारी आई तो कोई भी अपने साथ रखने के लिए तैयार नहीं हो रहा है। कई बार मारपीट करके वे लोग वृद्ध को घर से निकाल चुके है। अपने पुत्रों के इस व्यवहार से आजिज आकर पीड़ित वृद्ध ने अपने भरण-पोषण कराने की मांंग कमिश्नर से की।बुजुर्ग ने कहा कि जब तक वह उनके लिए कुछ नहीं करेंगे, तब तक वह यहां से नहीं हटेंगे। मामले में कमिश्नर ने तत्काल डीएम गाजियाबाद को फोन पर मामलें में जांचकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ेंः नगर निगम उपाध्यक्ष का चुनाव टाला, पार्षदों का हंगामा, मेयर ने लगाए बड़े आरोप

यह भी पढ़ेंः पुल से नीचे गिर गर्इ बस, बस चंद सेकेंड पहले ही...

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश