श्यामनगर गली-8 में इकबाल अपने परिवार के साथ रहता है। वह घर में ही परचून की दुकान भी करता है। दुकान पर इकबाल की पत्नी और बेटी बैठती है। रविवार को दोपहर के समय एक तांत्रिक घर पर आया और इकबाल के बारे में पूछताछ करने लगा। तांत्रिक ने कहा कि उसे घर के भीतर कुछ तंत्र क्रिया करनी है, जिससे दुकान काफी अच्छी चलेगी। इकबाल की पत्नी उस समय नमाज पढ़ रही थी। मौका देखकर आरोपी तांत्रिक दुकान के पीछे वाले हिस्से में बने कमरे में तंत्र क्रिया करने लगा। इस दौरान तांत्रिक ने मौका देखकर युवती के साथ रेप का प्रयास करते हुए उसे कुछ नशीला पदार्थ सुंघाने का भी प्रयास किया। युवती ने हल्ला मचाया तो उसका आठ साल का भाई मदद के लिए दौड़ पड़ा।