
बागपत. डयोढ़ी गांव में चार युवकों ने एक युवक को बेरहमी के साथ में मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया। शव को गांव में ही तालाब के पास फेंक दिया। घटना से गुस्साएं पीड़ित लोगों ने हंगामा किया। घटना को लेकर दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को शांत किया। मृतक के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं पुलिस के सीनियर अफसरों का कहना है कि मामला शांतिपूर्वक है। आरोपियोें के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को अरेस्ट कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: यूपी पुलिस का यह ट्रेनी दरोगा स्पा सेंटर से इस तरह ऐंठ रहा था रुपये
यह सनसनीखेज वारदात बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के डयोढ़ी गांव में हुई है। जहां चाय की दुकान करने वाले अंकित शर्मा की गांव के ही चार युवक बुलाकर ले गए और रात के समय अपने घर पर उसे जंगले से बांध दिया और धारदार हथियारों से हत्या कर दी। शव को 100 मीटर दूर तालाब के पास फेंक दिया। घटना का पता चलते ही मृतक के परिजन गांव के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते गांव के लोगों की मौके पर भीड़ इक्टठा हो गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अफसर भी मौके पर पहुंच गए। यहां उन्होंने पीड़ित पक्ष को शांत कराया। वहीं गांव में पुलिसबल तैनात कर दिया।
स्थिति को भांपकर पुलिस के आला अफसर घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शांत किया। पीड़ितों ने चेतावनी दी है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आदोलन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी पुलिस और प्रशासन के अफसरों की होगी। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मृतक के भाई पिंटू ने बताया कि उसके भाई को गांव के ही चार युवक बुलाकर ले गए थे। धारदार हथियारों से उसके चेहरे और गर्दन पर वार किए। जिससे उसकी मौत हुई है।
Published on:
11 Apr 2018 05:09 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
