
मेरठ। थाना इंचौली क्षेत्र में मेरठ-बिजनौर की प्राइवेट बस सैनी पुल से पलट गई। गहरे गड्ढे में बस पलटते ही हाहाकार मच गया। किसी तरह पलटी बस के निकाला गया लेकिन निकालने के कुछ ही देर बार बस में आग लग गई और धूं-धूं कर बस पूरी तरह खाक हो गई। हालांकि बस में 25-30 सवारियां थीं जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया। इस हादसे में सात लोग घायल हुए हैं, जिन्हें हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
देखें वीडियोः Ayurveda and BDS examinations postponed
मवाना जा रही थी बस
आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे मेरठ-बिजनौर की प्राइवेट बस मेरठ से मवाना की ओर जा रही थी। सैनी पुल के पास पहुंचते ही गड्ढे से बस अनियंत्रित हो गई। बताते हैं कि बाइक सवार इश्तियाक निवासी गांव पबला को बचाने के चक्कर में बस पुल से होती हुई गहरे गड्ढे में जा गिरी। इसके बाद यहां चीख-पुकार मच गर्इ। सवारियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों मौके पर पहुंच गए आैर थाना इंचौली को इसकी सूचना दी। पुलिस ने लोगों की मदद से बस से सवारियों के निकालने की कोशिश की। इनमें सात लोग घायल हो गए। बस में 35 के आसपास सवारियां थी। पुलिस आैर लोगों ने घायलों व अन्य लोगों को जल्दी से बाहर निकाला। जैसे ही बस से इन सवारियों को निकाला, तो बस में आग लग गर्इ। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही बस धूं-धूं कर जल गर्इ।
कुछ सेकेंड बाद ही
पुलिस आैर लोग बस में से घायलों व अन्य सवारियों को निकालने लगे। जैसे ही बस की आखिरी सवारी निकाली, बस की पेट्रोल टंकी में आग लग गर्इ आैर धीरे-धीरे यह आग पूरी बस में फैल गर्इ। घायलों को आसपास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों को कहना है कि कुछ सेकेंड की वजह से बड़ा हादसा होने से बच गया, क्योंकि सवारियां निकलते ही बस में जिस तरह आग लगी थी, उसके बाद पता नहीं क्या होता।
देखें वीडियोः Punch stopped a family's hookah
देखें वीडियोः Chaudhary Ajit Singh told BJP, Indian Jumla Party
Updated on:
15 Feb 2018, 7:17 PM IST
Published on:
15 Feb 2018, 4:58 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.