मेरठ। सितंबर में पेट्रोल-डीजल के दामों में एक बार बढ़ोतरी के बाद अब गिरावट दर्ज की जा रही है। 8 सितंबर, रविवार को पेट्रोल प्रति लीटर 73.48 रुपये और डीजल के दाम 65.17 रुपये रहा। वहीं, सीएनजी के दाम प्रति किलोग्राम 46.60 रुपये रहे। डीजल और सीएनजी के रेट पिछले दो दिनों से स्थिर बने हुए हैं, जबकि पेट्रोल के दामों में शनिवार के मुकाबले में प्रति लीटर पांच पैसे की गिरावट दर्ज की गई है। इस तरह 8 सितंबर को पेट्रोल के दाम पिछले आठ दिनों में न्यनूतम रहे हैं। जानकारों की मानें तो हालांकि पेट्रोल-डीजल के दामों में अनिश्चितता बनी हुई है, लेकिन दोनों के कीमतों में ज्यादा बढ़ोतरी या कमी की गुंजाइश कम ही है। इसी बीच सीएनजी के दाम भी स्थिर बने हुए हैं। इस महीने के शुरू में सीएनजी प्रति किलोग्राम 46.60 रुपये थी तो आठ दिन बाद भी इतने ही कीमत पर लोगों को मिल रही है।