एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि इंचौली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने कक्षा 10 और 12 में पढऩे वाले चार छात्रों को पकड़ा। जो मौजमस्ती करने और गर्लफ्रेंड का खर्चा उठाने के लिए लुटेरे बन गए। ये लोग अब तक एक दर्जन लूटपाट की वारदात कर चुके हैं। उनके कब्जे से पुलिस ने चार तमंचे, एक कार, दो बाइक, एक स्कूटी और नौ मोबाइल फोन बरामद किए हैं।