ट्रैफिक पुलिस ने नवंबर में यातायात माह शुरू किया था। एक नवंबर को एडीजी प्रशांत कुमार ने यातायात माह का शुभारंभ किया था। उसके बाद ट्रैफिक पुलिस पूरे 30 दिन सक्रिय रही और धड़ाधड़ चालान काटे। लोगों ने चालान कटते समय पुलिस से मिन्नतें भी की थी, लेकिन सब बेकार रही और उनके चालान काटे गए। पिछले 30 दिन में 11 हजार 84 वाहनों का सामान्य चालान काटा गया। इसमें 8 लाख 98 हजार 900 रुपये वसूल किए गए। इनके अलावा 13 हजार 928 वाहन चालकों का ई-चालान कटा। इसमें 22 लाख 92 हजार 600 रुपये की जुर्माना राशि की वसूली की गई। इस तरह पूरे महीने 25 हजार से ज्यादा वाहनों के चालान कटे और 31 लाख 91 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।